ePaper

तीन नवंबर को होगी नडाल की सर्जरी

Updated at : 25 Oct 2014 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
तीन नवंबर को होगी नडाल की सर्जरी

बासेल : रफेल नडाल ने शुक्रवार को स्विस इंडोर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में किशोर बोर्ना कोरिच के हाथों 2-6, 6-7 से शिकस्त के बाद सत्र में आगे नहीं खेलने और अपेंडिक्स की सर्जरी कराने का फैसला किया है. नौ बार के फ्रेंच ओपन चैम्पियन और 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल ने पुष्टि की […]

विज्ञापन

बासेल : रफेल नडाल ने शुक्रवार को स्विस इंडोर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में किशोर बोर्ना कोरिच के हाथों 2-6, 6-7 से शिकस्त के बाद सत्र में आगे नहीं खेलने और अपेंडिक्स की सर्जरी कराने का फैसला किया है. नौ बार के फ्रेंच ओपन चैम्पियन और 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल ने पुष्टि की कि उनका अपेंडिक्स का आपरेशन तीन नवंबर को होगा.

स्पेन के 28 वर्षीय नडाल ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए अगले हफ्ते होने वाले पेरिस मास्टर्स या नौ नवंबर से लंदन में शुरु हो रहे आठ खिलाडियों के विश्व टूर फाइनल्स में खेलने का कोई मतलब नहीं है. नडाल ने कहा, ‘‘यह सत्र को अलविदा कहने का समय है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये यह कहने का दिन है कि इस साल पहले छह महीने काफी अच्छे रहे. लेकिन इसके बाद पीठ और कलाई में परेशानी के कारण मुश्किल रहा. और अब अपेंडिक्स. मैं पेरिस या लंदन में नहीं खेलने वाला. मैं फिलहाल कडी चुनौती पेश नहीं कर पा रहा.’’ नडाल ने कहा, ‘‘मुझे सर्जरी की जरुरत है. इसके बाद मुझे उबरने के लिए पांच हफ्ते की जरुरत होगी.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola