एशियन गेम्स : बैडमिंटन में भारतीय महिला टीम सेमी में, पुरुष टीम ने किया निराश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2014 7:26 AM
इंचियोन : भारत की महिला बैडमिंटन टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी है. वहीं पुरुष टीम प्री क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से हारकर होड़ से बाहर हो गयी. भारतीय महिलाओं ने प्री क्वार्टर फाइनल में मकाउ को आसानी से 3-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया जहां उसकी टक्कर थाईलैंड […]
इंचियोन : भारत की महिला बैडमिंटन टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी है. वहीं पुरुष टीम प्री क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से हारकर होड़ से बाहर हो गयी.
भारतीय महिलाओं ने प्री क्वार्टर फाइनल में मकाउ को आसानी से 3-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया जहां उसकी टक्कर थाईलैंड से हुई. साइना नेहवाल ने थाईलैंड की शीर्ष खिलाड़ी रात्चानोक इंतानोन को तीन गेमों तक चले संघर्ष में 21-15, 17-21, 21-18 से हराया. दूसरे एकल में पीवी सिंधु ने पोर्नटिप बुरानाप्रासेरसुक को आसानी से 21-15, 21-13 से हराकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया. लेकिन तीसरे एकल में पीसी तुलसी को बुसानन ओंगबामरुनघफान ने 21-12, 21-14 से हराकर थाईलैंड की मुकाबले में वापसी करा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










