ePaper

बेनेतियू को हरा कर फेरर फाइनल में

Updated at : 18 Aug 2014 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
बेनेतियू को हरा कर फेरर फाइनल में

सिनसिनाटी : स्पेन के डेविड फेरर ने जूलियन बेनेतियू को 6-3, 6-2 से हरा कर सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया. स्पेन के छठी वरीयता प्राप्त फेरर को अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी पर जीत दर्ज करने में सिर्फ 71 मिनट लगे. वह इस साल हैम्बर्ग में भी फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन मास्टर्स […]

विज्ञापन

सिनसिनाटी : स्पेन के डेविड फेरर ने जूलियन बेनेतियू को 6-3, 6-2 से हरा कर सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया. स्पेन के छठी वरीयता प्राप्त फेरर को अपने फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी पर जीत दर्ज करने में सिर्फ 71 मिनट लगे.

वह इस साल हैम्बर्ग में भी फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन मास्टर्स फाइनल पिछले साल नवंबर में खेला था, जिसमें वह नोवाक जोकोविच से हार गये थे. फेरर का सामना शनिवार को दूसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर या कनाडा के पांचवीं वरीयता प्राप्त मिलोस राओनिच से होगा. राओनिच के खिलाफ फेडरर का रिकार्ड 5-0 का है, जिसमें इस साल विंबलडन सेमीफाइनल में सीधे सेटों में मिली जीत शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola