रोनाल्डो ने यूवेंटस के लिये बनाया रिकार्ड, लेकिन टीम 1-2 से हारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2020 3:15 PM
मिलान : सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो शनिवार को यूवेंटस की ओर से सीरी ए फुटबॉल लीग के लगातार 10 मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये, लेकिन उनकी टीम को हेलास वेरोना से 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा. इस हफ्ते 35 वर्ष के हुए रोनाल्डो ने 65वें मिनट में गोल किया जो […]
मिलान : सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो शनिवार को यूवेंटस की ओर से सीरी ए फुटबॉल लीग के लगातार 10 मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये, लेकिन उनकी टीम को हेलास वेरोना से 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा.
इस हफ्ते 35 वर्ष के हुए रोनाल्डो ने 65वें मिनट में गोल किया जो 10 मैचों में उनका 15वां गोल था. इससे लीग में उनके 20 गोल हो गये हैं. पांच बार के बैलन डिओर विजेता रोनाल्डो की निगाह अब लगातार 11 मैचों में गोल करके गैब्रियल बतिस्तुता और फैबियो क्वागलिरारेला के रिकार्ड की बराबरी करने पर लगी है.
हेलास वेरोना के लिये फैबियो बोरिनी ने 76वें मिनट में और जियामपाउलो पाजिनी ने 86वें मिनट में गोल किया. यूवेंटस के 54 अंक हैं और वह इंटर मिलान से तीन अंक ऊपर है जिसके रविवार को एसी मिलान के खिलाफ मुकाबले में जीत से उसके बराबर पहुंचने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










