ePaper

अब भी जीत सकता हूं ग्रैंडस्लैम, संन्यास की योजना नहीं : फेडरर

Updated at : 30 Jan 2020 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
अब भी जीत सकता हूं ग्रैंडस्लैम, संन्यास की योजना नहीं : फेडरर

मेलबर्न : चोटिल रोजर फेडरर ने गुरुवार को कहा कि उनकी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है और वह अब भी ग्रैंडस्लैम जीतने के लिये अच्छी स्थिति में हैं. यह 38 वर्षीय स्विस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से 7-6 (7/1), 6-4, 6-3 से हार गया था. फेडरर ने कहा कि उनकी […]

विज्ञापन

मेलबर्न : चोटिल रोजर फेडरर ने गुरुवार को कहा कि उनकी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है और वह अब भी ग्रैंडस्लैम जीतने के लिये अच्छी स्थिति में हैं.

यह 38 वर्षीय स्विस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से 7-6 (7/1), 6-4, 6-3 से हार गया था. फेडरर ने कहा कि उनकी जीत की केवल तीन प्रतिशत संभावना थी क्योंकि वह क्वार्टर फाइनल में टेनिस सैंडग्रेन के खिलाफ मैच के दौरान लगी चोट से उबर रहे थे.

इस निराशा के बावजूद स्विस दिग्गज का मानना है कि वह अब भी बड़े टूर्नामेंट जीत सकते हैं. विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी से पूछा गया कि उन्हें लगता है कि वह अपने 20 ग्रैंडस्लैम खिताब में कुछ और खिताब जोड़ सकते हैं, उन्होंने कहा, हां, मैं ऐसा मानता हूं. मेरा खेल कैसा है, मैं कैसा खेल रहा हूं और इसे देखकर मेरा जवाब है हां.

पिछले साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले फेडरर को विंबलडन में पांच सेट तक चले मैच में जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने उम्मीद जतायी कि वह 2021 में अपने सातवें खिताब के लिये मेलबर्न में वापसी करेंगे.

उन्होंने कहा, आप कुछ नहीं जानते कि भविष्य के गर्त में क्या छिपा है. विशेषकर मेरी उम्र को देखते हुए आप कुछ नहीं जानते, लेकिन मैं आश्वस्त हूं. मैं जैसा महसूस कर रहा हूं उससे मैं खुश हूं. मेरी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola