योगेश बने झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव

Updated at : 05 Jan 2020 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
योगेश बने झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव

रांची : रांची के आर के आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में झारखंड एथलेटिक्स संघ के द्वारा एजीएम का आयोजन रविवार को किया गया. जिसमें वर्ष 2020-24 के लिए संघ के कार्यकारिणी कमिटी का चयन किया गया. जिसमे साहिबगंज के योगेश प्रसाद यादव को झारखंड एथलेटिक्स संघ का संयुक्त सचिव बनाया गया. साथ ही साथ झारखंड […]

विज्ञापन

रांची : रांची के आर के आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में झारखंड एथलेटिक्स संघ के द्वारा एजीएम का आयोजन रविवार को किया गया. जिसमें वर्ष 2020-24 के लिए संघ के कार्यकारिणी कमिटी का चयन किया गया.

जिसमे साहिबगंज के योगेश प्रसाद यादव को झारखंड एथलेटिक्स संघ का संयुक्त सचिव बनाया गया. साथ ही साथ झारखंड टीम सेलेक्शन कमिटी एवं कोचिंग कमिटी का भी सदस्य मनोनीत किया गया.

योगेश के मनोनयन पर खासकर साहिबगंज के साथ-साथ संथाल परगना के आदिवासी खिलाड़ियों को विशेष लाभ मिलेगा. वर्तमान में योगेश भारतीय खेल प्राधिकरण नयी दिल्ली द्वारा भुनेश्वर में 25 दिसंबर से 25 फरवरी तक राष्ट्रीय जूनियर पूर्वी क्षेत्र एथलेटिक्स कोचिंग कैंप में बतौर कोच शामिल किए गए है. वहीं इस कैंप में आवासीय बालक एथलेटिक्स केंद्र साहिबगंज के एथलीट मनोज हेंब्रम भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है.

इस उपलब्धि पर राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा, बोरियो विधायक लोबीन हेंब्रम, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, कल्याण श्रीवास्तव, ओम तत्सत, सचिव माधव चन्द्र घोष, अंतरराष्ट्रीय एथलीट फजल अंसारी, राष्ट्रीय पदक विजेता अमर कुमार, राज कुमार मुर्मू, गलोरिया टुडू, प्रेम बेसरा, कोच अशोक साहनी, मो बेलाल, मनोज कुमार, संतोष उर्फ टिकु, अमित कुमार, बमबम कुमार, सुजीत मंडल, निमाई चौधरी समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola