फुटबॉल के मैदान में हादसा, मैच के दौरान फुटबॉलर की मौत

Updated at : 30 Dec 2019 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल के मैदान में हादसा, मैच के दौरान फुटबॉलर की मौत

मलप्पुरम (केरल) : मोहन बागान और ईस्ट बंगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके फुटबॉलर धनराजन राधाकृष्णन की केरल के पेरिनतालमन्ना में फुटबॉल मैच खेलने के दौरान मौत हो गई. धनराजन को कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा. एफसी पेरिनतालमन्ना की ओर से रविवार शाम सस्था मेडिकल्स एफसी त्रिसूर के खिलाफ ‘सेवन ए साइड’ मैच में […]

विज्ञापन

मलप्पुरम (केरल) : मोहन बागान और ईस्ट बंगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके फुटबॉलर धनराजन राधाकृष्णन की केरल के पेरिनतालमन्ना में फुटबॉल मैच खेलने के दौरान मौत हो गई.

धनराजन को कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा. एफसी पेरिनतालमन्ना की ओर से रविवार शाम सस्था मेडिकल्स एफसी त्रिसूर के खिलाफ ‘सेवन ए साइड’ मैच में खेल रहे डिफेंडर धनराजन मैच के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े और उन्हें तुरंत समीप के अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल सूत्रों के अनुसार रात 10 बजकर 20 मिनट पर उनका निधन हो गया. मैच के 27वें मिनट में धनराजन बेहोश होकर गिरे. इससे पहले उन्होंने अपना बायां हाथ उठाकर इशारा किया. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने धनराज की मौत पर शोक जताया है. वह संतोष ट्रॉफी में बंगाल की ओर से भी खेले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola