साल 2019 में प्रशासनिक अव्यवस्था के बावजूद पैरा खिलाड़ियों ने जमकर पदक बटोरे

नयी दिल्ली : प्रशासनिक अव्यवस्था के बावजूद भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने वर्ष 2019 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके विश्व चैंपियनशिप में जमकर पदक बटोरे और पैरालंपिक के लिये सबसे अधिक कोटा स्थान भी हासिल किये. भारत ने 2020 पैरालंपिक के लिये 22 कोटा स्थान हासिल किये हैं. अभी उन्हें कुछ अन्य क्वालीफाईंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा […]
नयी दिल्ली : प्रशासनिक अव्यवस्था के बावजूद भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने वर्ष 2019 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके विश्व चैंपियनशिप में जमकर पदक बटोरे और पैरालंपिक के लिये सबसे अधिक कोटा स्थान भी हासिल किये.
भारत ने 2020 पैरालंपिक के लिये 22 कोटा स्थान हासिल किये हैं. अभी उन्हें कुछ अन्य क्वालीफाईंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है, लेकिन वे रियो 2016 से अधिक कोटा पहले ही हासिल कर चुके हैं.
रियो पैरालंपिक में भारत ने 19 सदस्यों का अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा था. भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया. उसने इस प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य सहित कुल नौ पदक जीते और 12 ओलंपिक कोटा हासिल किये.
लेकिन सितंबर में खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संहिता के नियमों का उल्लंघन करने के लिये भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की मान्यता रद्द कर दी थी लेकिन इससे पैरा खिलाड़ियों के हौसले कम नहीं हुए.
भाला फेंक के एथलीट संदीप चौधरी और सुमित एंतिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करके वर्ष में दो बार विश्व रिकार्ड बनाये. पैरा शटलर ने भी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता. पोलियोग्रस्त प्रमोद भगत ने भी पुरुषों के एसएल3 वर्ग में यह खिताब जीता.
भारत ने प्रतियोगिता में 12 पदक जीते और उसने इस तरह से 2015 की बराबरी की. भगत ने इस साल विभिन्न प्रतियोगिताओं में 11 स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते.
तीरंदाजी में भारत ने चार ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किये जो रियो से तीन अधिक हैं. भारत के पास अब पुरुष रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में दो दो कोटा हैं. भारतीय पैरा निशानेबाजों ने भी अपनी छाप छोड़ी और पैरालंपिक के लिये छह कोटा हासिल किये.
पैरा खेलों को इस साल खेल मंत्रालय से भी उत्साहजनक खबर सुनने को मिली जिसने चार खेलों एथलेटिक्स, निशानेबाजी, तैराकी और पावरलिफ्टिंग के कुल 12 खिलाड़ियों को लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) में शामिल करने का फैसला किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




