अनुराग ठाकुर ने लेह में खेल अकादमी की घोषणा की

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को घोषणा की कि लद्दाख में क्रिकेट और खेल अकादमी की स्थापना की जायेगी ताकि क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अभ्यास की सारी सुविधायें मिल सके. ठाकुर के कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर लेह में स्वच्छता अभियान […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को घोषणा की कि लद्दाख में क्रिकेट और खेल अकादमी की स्थापना की जायेगी ताकि क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अभ्यास की सारी सुविधायें मिल सके.
ठाकुर के कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर लेह में स्वच्छता अभियान में भाग लिया. इस मौके पर खेल अकादमी की घोषणा करते हुए बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों को मंच मुहैया कराने के लिये हमेशा प्रयास किये हैं.
उन्होंने कहा, मैं लेह में क्रिकेट और खेल अकादमी स्थापित करने का प्रस्ताव रखता हूं ताकि क्षेत्र के युवाओं को समान मौके और मंच मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




