ePaper

US Open : बोपन्ना-शापोवालोव दूसरे दौर में, पेस-दुरान की जोड़ी बाहर

Updated at : 31 Aug 2019 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
US Open : बोपन्ना-शापोवालोव दूसरे दौर में, पेस-दुरान की जोड़ी बाहर

न्यूयार्क : भारत के लिए अमेरिकी ओपन में दिन मिश्रित नतीजों वाला रहा जिसमें रोहन बोपन्ना ने डेनिस शापोवालोव के साथ मिलकर यहां पुरूष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया तो लिएंडर पेस और गुलीरेमो दुरान को पहले दौर में हार का मुंह देखना पड़ा. बोपन्ना और उनके कनाडाई जोड़ीदार ने शुक्रवार की […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : भारत के लिए अमेरिकी ओपन में दिन मिश्रित नतीजों वाला रहा जिसमें रोहन बोपन्ना ने डेनिस शापोवालोव के साथ मिलकर यहां पुरूष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया तो लिएंडर पेस और गुलीरेमो दुरान को पहले दौर में हार का मुंह देखना पड़ा. बोपन्ना और उनके कनाडाई जोड़ीदार ने शुक्रवार की रात महज 55 मिनट तक चले मुकाबले में पियरे ह्येजेस हर्बर्ट की चौथी वरीयता प्राप्त फ्रांसिसी जोड़ी को 6-3 6-1 से मात दी.

बोपन्ना और शापोवालोव ने दो बार अपनी सर्विस गंवायी लेकिन उन्होंने सात मौकों में छह बार अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़ी. पेस और अर्जेंटीना के गुलीरेमो दुरान को सर्बिया के मिमोमीर और नार्वे के कैस्पर रूड से 5-7 2-6 से हार मिली. दिविज शरण और मोनाको के हुगो नीस गुरूवार को पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola