ePaper

‘बिग थ्री'' को हराने के लिए यूएस ओपन सर्वश्रेष्ठ मौका : जोकोविच

Updated at : 27 Aug 2019 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
‘बिग थ्री'' को हराने के लिए यूएस ओपन सर्वश्रेष्ठ मौका : जोकोविच

न्यूयार्क : गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि यह टूर्नामेंट ऐसे समय होता है जब विजेता के बारे में अनुमान लगाना सबसे मुश्किल है. विश्व रैंकिग में पहले स्थान पर काबिज सर्बिया के इस खिलाड़ी ने न्यूयार्क में अपने चौथे खिताब जीतने […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : गत चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि यह टूर्नामेंट ऐसे समय होता है जब विजेता के बारे में अनुमान लगाना सबसे मुश्किल है.

विश्व रैंकिग में पहले स्थान पर काबिज सर्बिया के इस खिलाड़ी ने न्यूयार्क में अपने चौथे खिताब जीतने के सपने को पूरा करने का अभियान सोमवार को स्पेन के रोबर्टो कार्बालेस बेइना को 6-4, 6-1, 6-4 से हराकर शुरू किया.

जोकोविच, फेडरर (2004 से 2008) के बाद लगातार दो बार यूएस ओपन जीतने वाला दूसरा खिलाड़ी बनने की कवायद में लगे है. जोकोविच, फेडरर और राफेल नडाल ने इस कुल मिलाकर 11 बार इस टूर्नामेंट के विजेता रहे है. इसके साथ ही बिग थ्री के नाम से जाने जाने वाले इन तीनों खिलाड़ियों ने पिछले 65 ग्रैंडस्लैम मुकाबले में 54 में जीत दर्ज की है.

इस दौरान हालांकि दूसरे ग्रैंडस्लैम की तुलना में फ्लशिंग मेडॉज ने बिग थ्री के बाहर के ज्यादा विजेता दिखे हैं. एंडी मर्रे, स्टान वावरिंका, मारिन सिलिच, जुआन मार्टिन डेल पोत्रो और एंडी रोडिक ने इस ग्रैंडस्लैम में सफलता का स्वाद चखा है.

जोकोविच ने कहा, हां, यह साल का आखिरी ग्रैंडस्लैम है. ऐसे में कुछ खिलाड़ी ज्यादा थके होंगे. चूकिं यह लंबा सत्र है और आपको अलग-अलग कोर्ट पर खेलना होता है जिसके लिए बदालाव करने होते है और इससे आपके शरीर पर असर पड़ता है. उन्होंने कहा, शायद इसीलिए इस टूर्नामेंट में ‘बिग थ्री’ के अलावा दूसरे खिलाड़ियों ने भी खिताब जीते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola