ePaper

जोकोविच और फेडरर नहीं खेलेंगे एटीपी मांट्रियल में, नडाल करेंगे अगुवाई

Updated at : 04 Aug 2019 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
जोकोविच और फेडरर नहीं खेलेंगे एटीपी मांट्रियल में, नडाल करेंगे अगुवाई

मांट्रियल : गत चैम्पियन राफेल नडाल सोमवार से शुरू होने वाले एटीपी मांट्रियल मास्टर्स में शीर्ष वरीय खिलाड़ी होंगे क्योंकि नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने अमेरिकी ओपन की तैयारियों के लिये इस अहम टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया है. इससे 33 साल के नडाल अपना खिताब बरकरार रखने का प्रयास करेंगे. पिछले […]

विज्ञापन

मांट्रियल : गत चैम्पियन राफेल नडाल सोमवार से शुरू होने वाले एटीपी मांट्रियल मास्टर्स में शीर्ष वरीय खिलाड़ी होंगे क्योंकि नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने अमेरिकी ओपन की तैयारियों के लिये इस अहम टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया है.

इससे 33 साल के नडाल अपना खिताब बरकरार रखने का प्रयास करेंगे. पिछले साल टोरंटो में उन्होंने फाइनल में उभरते हुए स्टार स्टेफानोस सिटसिपास को हराया था. ऑस्ट्रिया के दूसरे वरीय डोमिनिक थिएम को दूसरी जबकि जर्मनी के एलेक्जैंडर ज्वेरेव को तीसरी वरीयता दी गयी है.

फेडरर और जोकोविच के 12 अगस्त से शुरू होने वाले सिनसिनाटी मास्टर्स में भाग लेने की उम्मीद है. इससे उन्हें 26 अगस्त से फ्लशिंग मिडोज में शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन की तैयारी का मौका मिल जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola