भारतीय टेबल टेनिस के कनाडाई कोच ने अनुबंध स्वीकार किया, अगले महीने टीम से जुड़ेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2019 6:16 PM
नयी दिल्ली : टेबल टेनिस के नए मुख्य कोच देजान पेपिच के राष्ट्रीय टीम से जुड़ने को लेकर चली आ रही अनिश्चितता मंगलवार को खत्म हो गई जब कनाडा के इस कोच ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के एक साल के अनुबंध को स्वीकार कर लिया. पिछले साल एशियाई खेलों के बाद से भारतीय खिलाड़ियों […]
नयी दिल्ली : टेबल टेनिस के नए मुख्य कोच देजान पेपिच के राष्ट्रीय टीम से जुड़ने को लेकर चली आ रही अनिश्चितता मंगलवार को खत्म हो गई जब कनाडा के इस कोच ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के एक साल के अनुबंध को स्वीकार कर लिया.
पिछले साल एशियाई खेलों के बाद से भारतीय खिलाड़ियों को मुख्य कोच की सेवाएं नहीं मिल पा रही थी जिससे जुलाई-अगस्त 2020 में होने वाले तोक्यो ओलंपिक की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता से पहले उन्होंने अहम समय गंवा दिया है. भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने मार्च में पेपिच का चयन किया था, लेकिन कुछ हफ्ते पहले ही साइ ने उन्हें अनुबंध भेजा था.
कुछ अहम समय और खराब हो गया जब उन्होंने अनुबंध पर हस्ताक्षर करने में समय लिया. टीटीएफआई सचिव एमपी सिंह ने कहा, वह यात्रा कर रहे थे और संभवत: यही कारण है कि अनुबंध पर हस्ताक्षर में विलंब हुआ, लेकिन अब उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए हैं और अगले महीने की शुरुआत में उन्हें भारत में होना चाहिए. पेपिच को हर महीने सात हजार डालर का भुगतान होगा और ओलंपिक के बाद उनके अनुबंध को बढ़ाए जाने पर विचार किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










