भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स खिताब जीता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 5:05 PM
हिरोशिमा : भारत ने रविवार को यहां फाइनल में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट अपने नाम किया. भारतीय महिला टीम ने हिरोशिमा हाकी स्टेडियम में एशियाई चैम्पियन पर शानदार जीत हासिल की. कप्तान रानी रामपाल ने तीसरे ही मिनट में भारत को बढ़त दिला दी. इसके बाद ड्रैग […]
हिरोशिमा : भारत ने रविवार को यहां फाइनल में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट अपने नाम किया.
भारतीय महिला टीम ने हिरोशिमा हाकी स्टेडियम में एशियाई चैम्पियन पर शानदार जीत हासिल की. कप्तान रानी रामपाल ने तीसरे ही मिनट में भारत को बढ़त दिला दी. इसके बाद ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने 45वें और 60वें मिनट में गोल कर टीम की जीत सुनिश्वित की.
कानोन मोरी ने जापान के लिये एकमात्र गोल 11वें मिनट में किया. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर पहले ही 2020 ओलंपिक क्वालीफायर के अंतिम दौर के लिये क्वालीफाई कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










