भारतीय फुटबॉल कोच स्टीमैक ने शिविर से छह खिलाड़ियों को रिलीज किया

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोच इगोर स्टीमैक ने 21 मई से राजधानी में चल रहे अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रहे 37 में से छह खिलाड़ियों को सोमवार को रिलीज कर दिया. विशाल कैथ, जर्मनप्रीत सिंह, नंदा कुमार, रेडीम तलांग, बिक्रमजीत सिंह और सुमित पासी को किंग्स कप से पहले शिविर […]
नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोच इगोर स्टीमैक ने 21 मई से राजधानी में चल रहे अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रहे 37 में से छह खिलाड़ियों को सोमवार को रिलीज कर दिया.
विशाल कैथ, जर्मनप्रीत सिंह, नंदा कुमार, रेडीम तलांग, बिक्रमजीत सिंह और सुमित पासी को किंग्स कप से पहले शिविर से हटाया गया. किंग्स कप थाईलैंड के बुरिराम में पांच से आठ जून के बीच होगा. स्टीमैक ने कहा, सभी खिलाड़ियों के अभी तक के प्रयास से मैं खुश हूं. किंग्स कप के लिये अंतिम 23 खिलाड़ियों में जगह बनाने के लिये कड़ा मुकाबला है.
उन्होंने कहा, हमने छह खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. इनमें से प्रत्येक को व्यक्तिगत कार्यक्रम दिया गया जिसे उन्हें भविष्य में दिखाना होगा. यह उनकी फिटनेस, तकनीक और रणनीतिक क्षमताओं में सुधार से जुड़ा है.
भारत ने इससे पहले 1977 और 1981 में किंग्स कप में हिस्सा लिया था. भारत अपना पहला मैच पांच जून को कुराकाओ से खेलेगा जबकि उसी दिन मेजबान थाईलैंड का सामना वियतनाम से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




