ePaper

चोट के कारण फ्रेंच ओपन से हटी क्वितोवा

Updated at : 27 May 2019 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
चोट के कारण फ्रेंच ओपन से हटी क्वितोवा

पेरिस : बांये हाथ में चोट के कारण फ्रेंच ओपन से नाम वापस लेने के बाद टेनिस खिलाड़ी पेत्रा क्वितोवा ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह ग्रास-कोर्ट सत्र (विम्बलडन) के लिए फिट हो जाएंगी. रोलां गैरां में छठी वरीयता पाने वाली दो बार की विम्बलडन चैम्पियन क्वितोवा ने कहा वह ‘दो […]

विज्ञापन

पेरिस : बांये हाथ में चोट के कारण फ्रेंच ओपन से नाम वापस लेने के बाद टेनिस खिलाड़ी पेत्रा क्वितोवा ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह ग्रास-कोर्ट सत्र (विम्बलडन) के लिए फिट हो जाएंगी.

रोलां गैरां में छठी वरीयता पाने वाली दो बार की विम्बलडन चैम्पियन क्वितोवा ने कहा वह ‘दो से तीन सप्ताह’ तक कोर्ट से दूर रहेंगी. बांये हाथ की 29 साल की इस खिलाड़ी ने कहा, मेरे बांयें हाथ की अगले हिस्से में चोट है जिससे मुझे खेलने में परेशानी हो रही है.

शायद दांयें हाथ से खेल पाऊं. दो-तीन सप्ताह में मैं फिटनेस और वह सबकुछ शुरू करुंगी जिससे मैं अपने शरीर को ग्रास कोर्ट पर वापसी के लिए तैयार रख सकूं. क्वितोवा को फ्रेंच ओपन के पहले मुकाबले में रोमानिया कि सोराने सिरस्टे के खिलाफ खेलना था.

उन्होंने ट्वीट किया, रोलां गैरां से नाम वापस लेने से मुझे काफी निराशा हो रही है. मेरे बांये हाथ में कुछ सप्ताह से दर्द था और रविवार रात एमआरआई चोट की पुष्टि हुई है. अगर मैं खेल जारी रखूं तो स्थिति और खराब हो जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola