ePaper

एशियाई एथलेटिक्स में सोना जीतने वाली गोमती को 15 लाख नकद देने की घोषणा

Updated at : 27 Apr 2019 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
एशियाई एथलेटिक्स में सोना जीतने वाली गोमती को 15 लाख नकद देने की घोषणा

चेन्नई : द्रमुक और कांग्रेस ने कतर में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली तमिलनाडु की एथलीट गोमती मारीमुथु को शनिवार को यहां कुल 15 लाख रुपये की ईनामी राशि देने की घोषणा की. तीस वर्षीय गोमती ने सोमवार को दो मिनट 02.70 सेकेंड का समय निकालकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और […]

विज्ञापन

चेन्नई : द्रमुक और कांग्रेस ने कतर में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली तमिलनाडु की एथलीट गोमती मारीमुथु को शनिवार को यहां कुल 15 लाख रुपये की ईनामी राशि देने की घोषणा की.

तीस वर्षीय गोमती ने सोमवार को दो मिनट 02.70 सेकेंड का समय निकालकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत को सोने का तमगा दिलाया. द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने गोमती के लिए 10 लाख रुपये और चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रीले टीम चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले आरोक्या राजीव को पांच लाख रुपये की ईनामी राशि देने की घोषणा की.

चैम्पियनशिप में पहली बार शामिल की गई चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम स्पर्धा में मोहम्मद अनस, एमआर पूवम्मा, वीके विस्मया और राजीव की टीम ने तीन मिनट 16.47 सेकेंड के साथ बहरीन की टीम के बाद दूसरा स्थान हासिल किया था.

तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष केएस अलागिरि ने तमिलनाडु कांग्रेस ट्रस्ट के कोष से गोमती को पांच लाख रुपये की ईनामी राशि देने की घोषणा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola