स्टार्क ने आईपीएल भुगतान मामले में बीमाकर्ता के खिलाफ मुकदमा दायर किया

मेलबर्न : पिछले साल चोटिल होने के कारण आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैच नहीं खेल पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के बायें हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भुगतान मामले में अपने बीमाकर्ता से 15.3 लाख डालर प्राप्त करने के लिए मुकदमा दायर किया है. सिडनी मार्निंग हेराल्ड में छपी खबर के मुताबिक […]
मेलबर्न : पिछले साल चोटिल होने के कारण आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैच नहीं खेल पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के बायें हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भुगतान मामले में अपने बीमाकर्ता से 15.3 लाख डालर प्राप्त करने के लिए मुकदमा दायर किया है.
सिडनी मार्निंग हेराल्ड में छपी खबर के मुताबिक स्टार्क चोटिल होने के कारण पिछले साल केकेआर के लिए एक भी मैच में नहीं खेल सके थे. उन्होंने विक्टोरियन काउंटी अदालत में अपने बीमाकर्ता के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. स्टार्क को केकेआर ने लगभग 18 लाख डालर (9.4 करोड़ रुपये) की बोली लगाकर टीम के साथ जोड़ा था.
अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक स्टार्क ने इसके बाद एक बीमा लिया जिसमें अगर वह आईपीएल नहीं खेल पाने की स्थिति में 15.3 लाख डालर मिलने का प्रावधान था. स्टार्क ने इस बीमा के लिए 97,920 डालर की रकम दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




