IPL 2019: अश्विन के सामने मांकड़िंग को लेकर काफी सतर्क रहे वार्नर, देखें वीडियो

मोहाली : सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर ने सोमवार की रात आईपीएल मैच में आर अश्विन के सामने काफी एहतियात बरती ताकि मांकड़िंग का शिकार नहीं हो जाये. यह घटना सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल मैच के दौरान हुई. वार्नर ने अश्विन के ओवर में खास सावधानी बरती और क्रीज के […]
मोहाली : सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर ने सोमवार की रात आईपीएल मैच में आर अश्विन के सामने काफी एहतियात बरती ताकि मांकड़िंग का शिकार नहीं हो जाये. यह घटना सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल मैच के दौरान हुई.
वार्नर ने अश्विन के ओवर में खास सावधानी बरती और क्रीज के भीतर ही रहे. दूसरे छोर पर खड़े वार्नर बार बार अपना बल्ला क्रीज के भीतर करते देखे गये. कैमरे ने उन्हें पकड़ लिया और बड़ी स्क्रीन पर भी दिखा दिया.
वीडियों देखने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट आईपीएल टी-20 डाटकाम पर भी इसे अपलोड किया गया. इससे पहले अश्विन ने राजस्थान रायल्य के खिलाफ मैच में जोस बटलर को चेतावनी दिये बिना मांकड़िंग आउट कर दिया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




