शारापोवा ने सचिन को पहचानने से किया इनकार,फेंस नाराज

Published at :03 Jul 2014 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
शारापोवा ने सचिन को पहचानने से किया इनकार,फेंस नाराज

नयी दिल्‍ली : यह खबर खेल की दुनिया के लिए चौकाने वाली हो सकती है. दुनिया की दिग्‍गज महिला टेनिस स्‍टार रूस की मारिया शारापोवा ने क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को नहीं पहचाना. दरअसल विंबलडन में रोजर फेडरर और राफेल नडाल का मैच देखने पहुंची शारापोवा से जब यह पूछा गया […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : यह खबर खेल की दुनिया के लिए चौकाने वाली हो सकती है. दुनिया की दिग्‍गज महिला टेनिस स्‍टार रूस की मारिया शारापोवा ने क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को नहीं पहचाना. दरअसल विंबलडन में रोजर फेडरर और राफेल नडाल का मैच देखने पहुंची शारापोवा से जब यह पूछा गया कि सचिन तेंदुलकर को आप पहचानती हैं, तो उन्‍होंनेपहचानने से साफ इनकार कर दिया. शारापोवा ने फुटबॉल के महान खिलाड़ी डेविड बेकहम को दुनिया का सबसे उमदा खिलाड़ी बताया.

जानें, कौन है मारिया शारापोवा जिसने सचिन तेंदुलकर को पहचानने से इनकार किया

टेनिस के शौकिन सचिन तेंदुलकर भी विंबलडन में रोजर फेडरर के मौच को देखने गये थे. उनके साथ फुटबॉल के महान खिलाड़ी डेविड बेकहम भी मौजूद थे. दोनों दिग्‍गज खिलाड़ी ने साथ मिलकर टेनिस का लुत्‍फ उठाया. इधर सचिन के चाहने वालों ने सोशल मीडिया के जरिये शारापोवा के खिलाफ टिप्‍पणी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola