विम्बलडन: सानिया मिर्जा मिश्रित युगल के प्री क्वार्टर में,बोपन्ना से बाहर

लंदन: भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा और होरिया टेकाउ की जोड़ी ने आसान जीत से विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम की मिश्रित युगल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया लेकिन रोहन बोपन्ना अपनी जोडीदार के साथ दूसरे राउंड के चुनौतीपूर्ण मुकाबले में हारकर बाहर हो गये. सानिया और उनके रोमानियाई जोडीदार के साथ मिलकर बारिश से प्रभावित […]
लंदन: भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा और होरिया टेकाउ की जोड़ी ने आसान जीत से विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम की मिश्रित युगल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया लेकिन रोहन बोपन्ना अपनी जोडीदार के साथ दूसरे राउंड के चुनौतीपूर्ण मुकाबले में हारकर बाहर हो गये.
सानिया और उनके रोमानियाई जोडीदार के साथ मिलकर बारिश से प्रभावित 58 मिनट तक चले मुकाबले में माटे पाविच और बोजाना जोवानोवस्की को 6.3, 6.3 से शिकस्त दी. जब यह छठी वरीयता प्राप्त जोडी शुरुआती सेट में 4.3 से आगे चल रही थी, तब बारिश के कारण मैच रुक गया लेकिन खेल शुरु होने के बाद सानिया-टेकाउ को बीती रात अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी को पस्त करने में जरा भी समय नहीं लगा.
सानिया-टेकाउ ने पूरे मैच में दबदबा बनाये रखा, जिन्होंने कुल 58 अंक जुटाये जबकि विपक्षी जोड़ी केवल 35 अंक ही हासिल कर सकी. अब इस भारतीय…रोमानियाई जोडी का सामना 10वीं वरीयता प्राप्त जैमी मुर्रे और कैसे डेलाकुआ की जोड़ी से होगा. मिश्रित युगल के दूसरे राउंड के एक अन्य मुकाबले में सातवें वरीय बोपन्ना और उनकी चेक गणराज्य की जोडीदार आंद्रिया हलावाकोवा शुरुआती सेट की बढत गंवा बैठे.
उन्हें रुस के मिखेल एलगिन और आस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोदिनोवा से 6.3 , 5.7 , 3.6 से हार मिली. दो घंटे और दो मिनट तक चले मुकाबले में बोपन्ना और हलावाकोवा ने 11 अनफोर्स्ड गलतियां कीं जबकि रुसी-ऑस्ट्रेलियाई जोडी ने छह अनफोर्स्ड गलतियां की. बोपन्ना का विम्बलडन में अभियान खत्म हो गया है क्योंकि इससे पहले उन्हें अपने पाकिस्तान जोडीदार ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ पुरुष युगल में हार का मुंह देखना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




