ePaper

आईपीएल के पहले मैच की आमदनी पुलवामा के शहीदों के परिवारों को देगी चेन्नई सुपर किंग्स

Updated at : 21 Mar 2019 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
आईपीएल के पहले मैच की आमदनी पुलवामा के शहीदों के परिवारों को देगी चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर इस साल के आईपीएल के पहले मैच से होने वाली आमदनी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए देगी. टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे . आईपीएल के 12वें संस्करण में पहला मुकाबला निवर्तमान चैम्पियन […]

विज्ञापन

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर इस साल के आईपीएल के पहले मैच से होने वाली आमदनी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए देगी. टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे . आईपीएल के 12वें संस्करण में पहला मुकाबला निवर्तमान चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आगामी शनिवार को यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा.

चेन्नई सुपर किंग्स के निदेशक राकेश सिंह कहा कि टिकट बिक्री से होने वाली आमदनी पुलवामा हमले के शहीदों के परिवारों को दिया जाएगा. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शहीदों के परिवारों को चेक प्रदान करेंगे.” आईपीएल के इस पहले मुकाबले के टिकट बिक्री शुरु होने के कुछ घंटों के भीतर ही बिक गए. गौरतलब है कि गत 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola