श्रीपुर में बगीचे में टहलते समय कटहल का पेड़ गिरने से रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत

Updated:
विज्ञापन

आर्मी जवान का फाइल फोटो.

Arrah News : मृतक की पहचान श्रीपुर गांव निवासी स्व. भिखारी सिंह के 59 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है. वे भारतीय सेना से वर्ष 2013 में मेरठ से रिटायर्ड हुए थे.

विज्ञापन

Arrah News : (दीनानाथ मिश्रा) 

आपके शहर में

विज्ञापन

आयर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में रिटायर्ड आर्मी जवान की मौत हो गई. कटहल का पेड़ (डाल सहित) गिरने से घायल हुए पूर्व सैनिक ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मृतक की पहचान श्रीपुर गांव निवासी स्व. भिखारी सिंह के 59 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है. वे भारतीय सेना से वर्ष 2013 में मेरठ से रिटायर्ड हुए थे और वर्तमान में जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा

परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह संतोष कुमार सिंह घर के बगीचे में घूम रहे थे. इसी दौरान कटहल के पेड़ की डाल फल सहित टूटकर उनके सीने पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए जगदीशपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया. पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

परिवार में कोहराम

मृतक के परिवार में पत्नी विमला देवी, तीन पुत्र—अभिषेक कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह तथा एक पुत्री रिंकी कुमारी हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है.

Also Read : विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत, आरा भोजपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन