फेडरर को हराकर थिएम ने पहला एटीपी मास्टर्स 1000 का खिताब जीता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2019 3:35 PM

विज्ञापन

इंडियन वेल्स (अमेरिका) : डोमिनिक थिएम ने रविवार को यहां अपने पहले एटीपी मास्टर्स 1000 के खिताब पर कब्जा करने के साथ स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर को रिकॉर्ड छठा इंडियन वेल्स खिताब जीतने से रोक दिया. ऑस्ट्रिया के 28 साल के इस खिलाड़ी ने दो घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में फेडरर […]

विज्ञापन

इंडियन वेल्स (अमेरिका) : डोमिनिक थिएम ने रविवार को यहां अपने पहले एटीपी मास्टर्स 1000 के खिताब पर कब्जा करने के साथ स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर को रिकॉर्ड छठा इंडियन वेल्स खिताब जीतने से रोक दिया.

ऑस्ट्रिया के 28 साल के इस खिलाड़ी ने दो घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में फेडरर को 3-6, 6-3, 7-5 शिकस्त दी. इससे पहले वह दो बार मैड्रिड मास्टर्स के फाइनल में हार कर उपविजेता रहे थे. करियर का 12वां खिताब जीतने वाले थिएम ने पांच मुकाबलों में फेडरर को तीसरी बार शिकस्त दी है. हालांकि हार्ड कोर्ट पर इस दिग्गज खिलाड़ी के खिलाफ यह उनकी पहली जीत है.

विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज थिएम इसके साथ ही 1997 में थॉमस मुस्टर के बाद मास्टर्स 1000 के खिताब को जीतने वाले ऑस्ट्रिया के पहले खिलाड़ी बने.

फेडरर ने हाल ही दुबई में अपने करियर का 100वां खिताब जीता था, लेकिन वह इंडियन वेल्स में छठे खिताब का रिकार्ड नहीं बना सके. फेडरर और नोवाक जोकोविच ने इस खिताब को सबसे ज्यादा पांच-पांच बार जीता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola