ePaper

मां बनने के बाद पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन खेलेंगी सेरेना, चोटिल नडाल और मर्रे भी खेलेंगे

Updated at : 05 Dec 2018 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
मां बनने के बाद पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन खेलेंगी सेरेना, चोटिल नडाल और मर्रे भी खेलेंगे

मेलबर्न : मां बनने के बाद सेरेना विलियम्स आस्ट्रेलियाई ओपन में पूरे एक साल बाद वापसी कर रही हैं. हालांकि इससे पहले सेरेना ने 2018 में विंबलडन और अमेरिकी ओपन भी खेला लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर पायीं. दोनों ही मुकाबलों में उन्हें हार नसीब हुई. खबर है कि चोटों का सामना कर रहे […]

विज्ञापन


मेलबर्न :
मां बनने के बाद सेरेना विलियम्स आस्ट्रेलियाई ओपन में पूरे एक साल बाद वापसी कर रही हैं. हालांकि इससे पहले सेरेना ने 2018 में विंबलडन और अमेरिकी ओपन भी खेला लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर पायीं. दोनों ही मुकाबलों में उन्हें हार नसीब हुई.

खबर है कि चोटों का सामना कर रहे राफेल नडाल और एंडी मर्रे भी साल का यह पहला ग्रैंडस्लैम खेलेंगे. सेरेना ने अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद वापसी करके विंबलडन और अमेरिकी ओपन 2018 के फाइनल में जगह बनाई लेकिन दोनों में हार गई. आस्ट्रेलियाई ओपन आयोजकों ने बताया कि वह इस बार टूर्नामेंट खेलेगी.

सेरेना के नाम फिलहाल 23 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं और वह मार्गरेट कोर्ट के 24 खिताब के रिकार्ड की बराबरी से एक खिताब दूर है.रोजर फेडरर और कैरोलिन वोज्नियाकी अपना अपना खिताब बरकरार रखने की कोशिश में होंगे.आयोजकों ने बताया कि पुरूष वर्ग में शीर्ष 101 में शामिल सभी खिलाड़ियों ने और महिला वर्ग में शीर्ष 102 ने खेलने की पुष्टि की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola