सीएम नवीन पटनायक ने हॉकी विश्व कप उद्घाटन समारोह के लिये 500 रुपये का टिकट खरीदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2018 8:49 PM
भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरुष हॉकी विश्व कप के 27 नवंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह का पहला टिकट खरीदा और इसके लिये उन्होंने 500 रुपये का भुगतान किया. हॉकी इंडिया की सीईओ इलेना नोर्मन ने उद्घाटन समारोह का टिकट पटनायक को सौंपा जो भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा. दूसरा […]
भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरुष हॉकी विश्व कप के 27 नवंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह का पहला टिकट खरीदा और इसके लिये उन्होंने 500 रुपये का भुगतान किया.
हॉकी इंडिया की सीईओ इलेना नोर्मन ने उद्घाटन समारोह का टिकट पटनायक को सौंपा जो भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा. दूसरा समारोह 28 नवंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा. मुख्यमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार पटनायक ने टिकट के लिये 500 रुपये का भुगतान किया.
हॉकी इंडिया ने रविवार को घोषणा की थी कि विश्व कप उद्घाटन समारोह के टिकटों की बिक्री मंगलवार से शुरू होगी. सूत्रों ने कहा कि भुवनेश्वर में होने वाले उदघाटन समारोह के 10,500 टिकट जबकि 28 नवंबर को होने वाले समारोह के 30,000 टिकट बिकने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










