#Aaogoalkare : प्रभात खबर फुटबॉल टूर्नामेंट के लीग मैच में पूर्णिया पलटन ने अररियर राइजर्स को 2-0 से रौंदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2018 9:20 PM
अररिया, प्रतिनिधि : प्रभात खबर के बैनर तले आयोजित आओ गोल करें प्रभात खबर इंटर बिहार फुटबॉल टूर्नामेंट के लीग मैच का उद्घाटन रविवार को सदर एसडीएम प्रशांत कुमार सीएच ने किया. शहर के नेता जी सुभाष स्टेडियम में खेले गये मैच के उद्घाटन सत्र में परिचय कार्यक्रम के दौरान एसडीएम के साथ साथ इस […]
अररिया, प्रतिनिधि : प्रभात खबर के बैनर तले आयोजित आओ गोल करें प्रभात खबर इंटर बिहार फुटबॉल टूर्नामेंट के लीग मैच का उद्घाटन रविवार को सदर एसडीएम प्रशांत कुमार सीएच ने किया. शहर के नेता जी सुभाष स्टेडियम में खेले गये मैच के उद्घाटन सत्र में परिचय कार्यक्रम के दौरान एसडीएम के साथ साथ इस अवसर पर उपस्थित अतिथि वरीय उप समाहर्ता संजय कुमार व जिला खोल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता शंभु कुमार, टूर्नामेंट के स्थानीय प्रायोजक मंजर खान के अनुज शकील खान ने दोनों ही टीमों के खिलाडियों का परिचय लिया. साथ ही अपनी शुभकामनाएं भी दीं.
वहीं खेले रविवार को खेले गये मैच में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया पलटन ने अररिया राइजर्स को 2-0 से पराजित किया. खेल के दोनों ही हाफ में पूर्णिया की टीम ने एक एक गोल किया. खास ये कि दोनों ही गोल नौ नंबर की जर्सी पहने पूर्णिया के खिलाड़ी बिरजू ने किया. खेल के पहले हॉफ में पूर्णिया की टीम कमोबेश पूरी तरह हावी रही. हालांकि, दूसरे हॉफ में अररिया की टीम ने खुद को संभालने का भरसक प्रयास किया. कई अच्छे मूव भी बनाये, लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही.
इधर, खगड़िया-जमुई के बीच होने वाले मैच में जमुई की टीम नहीं पहुंच पायी. इसके कारण खगड़िया टीम को वाक ओवर मिल गया. रविवार को खगड़िया की टीम ने दो लोकल टीमों के साथ प्रैक्टिस मैच खेला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










