स्टार फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया के जीवन पर बनेगी फिल्म, हीरो की तलाश जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2018 4:30 PM
मुंबई : संजय दत्त और विवेक ओबरॉय की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘जिला गाजियाबाद’ के निर्देशक आनंद कुमार भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया की बायोपिक पर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही भूटिया का नाम मिल्खा सिंह, पान सिंह तोमर, मैरी कॉम, एम एस धौनी और संदीप सिंह की फेहरिस्त में […]
मुंबई : संजय दत्त और विवेक ओबरॉय की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘जिला गाजियाबाद’ के निर्देशक आनंद कुमार भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया की बायोपिक पर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही भूटिया का नाम मिल्खा सिंह, पान सिंह तोमर, मैरी कॉम, एम एस धौनी और संदीप सिंह की फेहरिस्त में शामिल हो जायेगा जिनके जीवन पर फिल्में बनी हैं.
बाईचुंग भूटिया की जिंदगी को दर्शाने वाली बायोपिक फिल्म की संकल्पना कुमार की है. वह इस फिल्म के लिए मुख्य अभिनेता और निर्देशक के चयन को अंतिम रूप दे रहे हैं. भूटिया इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनका मानना है कि उनकी यात्रा को दिखाने के लिए फिल्मकार सही व्यक्ति हैं.
भूटिया ने एक बयान में कहा, मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मेरी यात्रा बड़े पर्दे पर दिखाये जाने लायक समझी गयी. मुझे विश्वास है कि आनंद मेरी कहानी के साथ न्याय करेंगे.
उन्होंने कहा, मैं सिक्किम के एक छोटे से कस्बे का रहने वाला हूं लेकिन भारत के लिए फुटबाल खेलना मेरा एकमात्र सपना नहीं था. मैं हमेशा एक पेशेवर फुटबॉल क्लब बनाना चाहता था और मेरा यह सपना ‘यूनाइटेड सिक्किम’ (उनका फटबॉल क्लब) के साथ पूरा हुआ. फुटबॉलर से नेता बने भूटिया ने बताया कि वह फिल्म के सभी रचनात्मक पहलुओं से जुड़े रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










