National Athlete पालेंदर चौधरी ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या की

Updated at : 14 Nov 2018 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
National Athlete पालेंदर चौधरी ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या की

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में साई हॉस्टल के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर 19 साल के एक धावक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान पालेंदर चौधरी के रूप में की गयी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में साई हॉस्टल के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर 19 साल के एक धावक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान पालेंदर चौधरी के रूप में की गयी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को सूचित किया. चौधरी को अचेतावस्था में अस्पताल में कोच हरकमलजीत सिंह ने भर्ती कराया था.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चौधरी जवाहर लाल नेहरू छात्रावास में नवंबर, 2016 से रह रहा था. वह 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ का प्रशिक्षण ले रहा था.

अधिकारी ने बताया कि क्रेप बैंडेज की मदद से चौधरी ने फांसी लगा ली. एक दोस्त ने छात्रावास के कमरे में उसे लटकता हुआ पाया. उसने तुरंत लोगों को आवाज लगायी और चाकू से बैंडेज को काटा.

कुमार ने बताया कि कोच एवं अन्य गार्ड उसे तुरंत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के चिकित्सा केंद्र ले गये. प्रारंभिक उपचार के बाद चौधरी को आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया.

अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग के डाॅक्टरों ने उसे बुधवार सुबह मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

उसने वर्ष 2017 में बैंकाॅक में यूथ एशिया एथलेटिक मीट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइडल नोट बरामद नहींहुआहै. उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है.

अधिकारी ने बताया कि चौधरी के पिता आगरा से यहां पहुंच गये हैं और मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी गयी है.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले पालेंदर का हाल ही में स्पोर्ट्स कोटा से सेना में चयन हुआ था.जल्दी ही वह ट्रेनिंग पर जाने वाले थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola