ePaper

हॉकी विश्व कप : भारतीय टीम की घोषणा, रूपिंदर पाल और सुनील की अनदेखी

Updated at : 08 Nov 2018 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी विश्व कप : भारतीय टीम की घोषणा, रूपिंदर पाल और सुनील की अनदेखी

नयी दिल्ली : मनप्रीत सिंह 28 नवंबर से भुवनेश्वर में शुरू होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिये भारत की 18 सदस्यीय दल की अगुवाई करेंगे लेकिन गुरुवार को घोषित हॉकी टीम में अनुभवी रूपिंदर पाल सिंह और एस वी सुनील शामिल नहीं हैं. अनुभवी स्ट्राइकर सुनील के खेलने पर तब से ही संशय लग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मनप्रीत सिंह 28 नवंबर से भुवनेश्वर में शुरू होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिये भारत की 18 सदस्यीय दल की अगुवाई करेंगे लेकिन गुरुवार को घोषित हॉकी टीम में अनुभवी रूपिंदर पाल सिंह और एस वी सुनील शामिल नहीं हैं.

अनुभवी स्ट्राइकर सुनील के खेलने पर तब से ही संशय लग गया था जब वह राष्ट्रीय शिविर के दौरान घुटने में चोट लगा बैठे थे जो पिछले महीने मस्कट में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले लगा था.

रूपिंदर पाल की फिर अनदेखी की गयी थी जिन्हें पिछले महीने महाद्वीप की प्रतियोगिता में नहीं चुना गया था. सुनील उस टूर्नामेंट में नहीं खेले थे जिसमें भारत को पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था जब बारिश ने अंतिम दिन बाधा डाली थी.

हॉकी इंडिया के बयान के अनुसार भारतीय टीम शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी. टीम में पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक गोलकीपर हैं. उप कप्तान चिंगलेनसाना सिंह कांगुजम होंगे. ओड़िशा के अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लकड़ा रिहैबिलिटेशन के कारण मस्कट में प्रतियोगिता में नहीं खेल पाये थे, वह वापसी करेंगे.

उनके साथ अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, कोथाजीत सिंह, 2016 जूनियर विश्व कप विजेता हरमनप्रीत सिंह और वरूण कुमार भारतीय डिफेंस की जिम्मेदारी संभालेंगे जिसमें से तीन ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञ हैं. मिडफील्ड में मनप्रीत शामिल हैं जिन्होंने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में गत चैम्पियन के तौर पर भारतीय अभियान में अहम भूमिका अदा की थी.

युवा खिलाड़ी सुमित, निलकांत शर्मा और हार्दिक सिंह के साथ चिंगलेनसाना की मौजूदगी से अनुभव आयेगा. फारवर्ड में अनुभवी आकाशदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित उपाध्याय और जूनियर विश्व कप विजेता मंदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह शामिल हैं. भारत को पूल सी में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है.

क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिये उन्हें पूल में शीर्ष पर रहना होगा. मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, हमने विश्व कप के लिये बेहतरीन उपलब्ध संयोजन चुना है. हमें 34 खिलाड़ियों के पूल में से 18 को चुनने का कड़ा फैसला करना होगा. चौंतीस खिलाड़ियों का कोर ग्रुप 23 नवंबर तक भुवनेश्वर में ट्रेनिंग करता रहेगा.

टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लकड़ा, वरूण कुमार, कोथाजीत सिंह खादांगबम, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेनसाना सिंह खांगजुम (उप कप्तान), निलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित

फारवर्ड : आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola