बांग्लादेश से हारकर भारत सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप से बाहर

काठमांडू : गत चैम्पियन भारत गुरुवार को सेमीफाइनल में पड़ोसी देश बांग्लादेश से पेनल्टी में हारकर सैफ अंडर-15 फुटबॉल चैम्पियनशिप से बाहर हो गया. भारत ने हर्ष पात्रे के दूर से किये गये गोल से पहले हॉफ में बढ़त बना ली थी लेकिन अशकुल रहमान के 93वें मिनट में किये गये गोल से मैच निर्धारित […]
काठमांडू : गत चैम्पियन भारत गुरुवार को सेमीफाइनल में पड़ोसी देश बांग्लादेश से पेनल्टी में हारकर सैफ अंडर-15 फुटबॉल चैम्पियनशिप से बाहर हो गया.
भारत ने हर्ष पात्रे के दूर से किये गये गोल से पहले हॉफ में बढ़त बना ली थी लेकिन अशकुल रहमान के 93वें मिनट में किये गये गोल से मैच निर्धारित समय में खत्म नहीं हो सका. इसके बाद भारतीय टीम को निराशा का सामना करना पड़ा और बांग्लादेश ने पेनल्टी में 4-2 से जीत दर्ज की.
भारत पहली दो पेनल्टी में चूक गया जिससे खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ गया जबकि बांग्लादेश ने अपनी चारों स्पॉट-किक को गोल में तब्दील किया और फाइनल में प्रवेश किया. भारत अब शनिवार को होने वाले कांस्य पदक के मुकाबले में खेलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




