जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स में सोसा को सीधे सेटों में हराया

पेरिस : नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स में पांचवें खिताब के अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को दूसरे दौर में जाओ सोसा के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ की. दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने सोसा को 7-5, 6-1 से हराया. जोकोविच दूसरे सेट में जब 5-1 के स्कोर पर मैच […]
पेरिस : नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स में पांचवें खिताब के अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को दूसरे दौर में जाओ सोसा के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ की.
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने सोसा को 7-5, 6-1 से हराया. जोकोविच दूसरे सेट में जब 5-1 के स्कोर पर मैच जीतने के लिए सर्विस कर रहे थे तब उन्होंने दर्शक दीर्घा में मौजूद एक व्यक्ति को अपना तौलिया भी दिया जो बीमार लग रहा था.
उस व्यक्ति ने इसके बाद तौलिये से अपना माथा पौंछा. जोकोविच अगले दौर में दामिर जुमहुर से भिड़ेंगे जिन्होंने 14वें वरीय स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 6-3 से हराकर उलटफेर किया. दूसरी तरफ पांचवें वरीय मारिन सिलिच ने जर्मनी के फिलिप कोहलश्रेबर को दूसरे दौर में 6-3, 6-4 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




