फ्रांस फीफा रैंकिंग में नंबर एक से बाहर, बेल्जियम शीर्ष पर पहुंचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2018 7:46 PM
पेरिस : विश्व कप विजेता फ्रांस फीफा की बृहस्पतिवार को जारी रैंकिंग में शीर्ष स्थान से हटकर दूसरे पायदान पर पहुंच गया है और उसकी जगह बेल्जियम की टीम नंबर एक पर काबिज हो गयी है. इंग्लैंड की टीम भी एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है जबकि उरूग्वे एक पायदान नीचे छठे […]
पेरिस : विश्व कप विजेता फ्रांस फीफा की बृहस्पतिवार को जारी रैंकिंग में शीर्ष स्थान से हटकर दूसरे पायदान पर पहुंच गया है और उसकी जगह बेल्जियम की टीम नंबर एक पर काबिज हो गयी है. इंग्लैंड की टीम भी एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है जबकि उरूग्वे एक पायदान नीचे छठे स्थान पर खिसक गया है.
जिब्राल्टर को हाल में आर्मेनिया और लिचेटेनस्टीन पर जीत का फायदा मिला और वह आठ पायदान ऊपर 190वें स्थान पर पहुंच गया है.
फीफा रैंकिंग में शीर्ष दस पर काबिज टीमें इस प्रकार हैं.
1. बेल्जियम
2. फ्रांस
3. ब्राजील
4. क्रोएशिया
5. इंग्लैंड
6. उरुग्वे
7. पुर्तगाल
8. स्विट्ज़रलैंड
9. स्पेन
10. डेनमार्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










