रेप के आरोपों के बाद भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मिला समर्थन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2018 2:14 PM

विज्ञापन

मिलान : जुवेंटस फुटबाल क्लब के खेल निदेशक फाबियो पराटिसी ने कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी का जगह लेना आसान नहीं है. स्पेन की रीयाल मैड्रिड के साथ कई वर्षों तक खेलने के बाद 33 साल के रोनाल्डो इस साल जुवेंटस की टीम से 10 करोड़ यूरो के करार के साथ जुड़ें. रोनाल्डो […]

विज्ञापन

मिलान : जुवेंटस फुटबाल क्लब के खेल निदेशक फाबियो पराटिसी ने कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी का जगह लेना आसान नहीं है. स्पेन की रीयाल मैड्रिड के साथ कई वर्षों तक खेलने के बाद 33 साल के रोनाल्डो इस साल जुवेंटस की टीम से 10 करोड़ यूरो के करार के साथ जुड़ें.

रोनाल्डो के टीम से हटने के बाद रीयाल मैड्रिड चार में से तीन मुकाबले हार गयी और एक मैच ड्रा कर सकी. पारासिटी ने एक सम्मान समारोह में ‘मैनेजर ऑफ द ईयर’ का खिताब लेने के बाद कहा, ‘ रोनाल्डो इस खेल के इतिहास में शायद सबसे बेहतरीन फुटबालर है इस लिए उन्हें बदलना आसान नहीं है.’

बलात्कार का आरोप झेल रहे रोनाल्डो का साथ देते हुए पारासिटी ने कहा,‘ रोनाल्डो बहुत ही सरल व्यक्ति और एक शानदार पेशेवर है, उसे हमारा पूरा समर्थन है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola