बलात्कार के आरोप में घिरे स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो के बचाव में उतरे पुर्तगाल के पीएम

Updated at : 07 Oct 2018 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
बलात्कार के आरोप में घिरे स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो के बचाव में उतरे पुर्तगाल के पीएम

लिस्बन (पुर्तगाल) : बलात्कार के आरोप में घिरे स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बचाव में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा उतर चुके हैं. उन्होंने कहा है कि वह बेगुनाह है. स्पैनिश द्वीप लैंजारोते पर शनिवार को एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कोस्टा ने कहा कि जब तक दोष साबित नहीं हो जाता तब तक […]

विज्ञापन

लिस्बन (पुर्तगाल) : बलात्कार के आरोप में घिरे स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बचाव में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा उतर चुके हैं. उन्होंने कहा है कि वह बेगुनाह है. स्पैनिश द्वीप लैंजारोते पर शनिवार को एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कोस्टा ने कहा कि जब तक दोष साबित नहीं हो जाता तब तक रोनाल्डो को बेगुनाह माना जाए.

पृथ्‍वी शॉ डेब्‍यू टेस्‍ट में ‘मैन आफ द मैच’ चुने जाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे बल्‍लेबाज बने

उन्होंने कहा कि लोगों को यह बात समझनी होगी कि जब तक किसी को दोषी ना ठहराया जाए तब तक वह बेगुनाह है. किसी पर कोई आरोप लगने मात्र से वह दोषी नहीं हो जाता है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे पास किसी चीज का सबूत है तो वह यह है कि वह एक प्रतिभाशाली पेशेवर, एक असाधारण खिलाड़ी, अद्भुत फुटबॉलर और सम्मानित व्यक्ति हैं तथा उन्होंने पुर्तगाल को सम्मान दिलाया तथा निश्चित तौर पर हम यह कामना करते हैं कि कोई भी बात रोनाल्डो के रिकॉर्ड पर धब्बा नहीं लगाये.”

वेस्‍टइंडीज को रौंदकर भारत ने दर्ज की टेस्‍ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

गौरतलब है कि गत सप्ताह कैथरीन मायोर्गा ने अमेरिका में एक दीवानी मुकदमा दायर कर आरोप लगाया कि रोनाल्डो ने साल 2009 में लास वेगास में उससे बलात्कार किया था. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बहरहाल, रोनाल्डो ने आरोपों से इनकार किया है.रोनाल्डो के इतालवी क्लब ने उनका समर्थन किया है और उन्हें ‘‘बड़ा चैम्पियन” बताया है लेकिन उनके प्रायोजक नाइकी और वीडियो गेम निर्माता ईए स्पोर्ट्स ने आरोपों पर चिंता जतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola