मंजीत सिंह ने 800 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया सोना, जिनसन जानसन ने रजत पदक जीता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 7:10 PM

विज्ञापन

जकार्ता : एशियाई खेलों में भारत के खाते में 9वां स्‍वर्ण जुड़ गया है. पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में मंजीत सिंह ने मंगलवार को स्वर्ण पदक जीता. जबकि जिनसन जानसन ने इस स्‍पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. भारत इस समय पदक तालिका में 9 गोल्‍ड, 18 रजत और 22 कांस्‍य के साथ […]

विज्ञापन

जकार्ता : एशियाई खेलों में भारत के खाते में 9वां स्‍वर्ण जुड़ गया है. पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में मंजीत सिंह ने मंगलवार को स्वर्ण पदक जीता. जबकि जिनसन जानसन ने इस स्‍पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. भारत इस समय पदक तालिका में 9 गोल्‍ड, 18 रजत और 22 कांस्‍य के साथ 8वें स्‍थान पर पहुंच गया है.

एथलेटिक्‍स में अब तक भारत ने तीन गोल्‍ड, 7 रजत पदक जीता है. तेजिंदरपाल सिंह तूर ने पुरुष शॉटपुट स्पर्धा में रिकार्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता था. वहीं भालाफेंक में नीरज चोपड़ा ने भी भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण जीता.

अठाइस साल के मंजीत ने एक मिनट 46.15 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक जीता. इस साल जून में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर में श्रीराम सिंह का 42 साल पुराना रिकार्ड तोड़ने वाले जॉनसन एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे. उनका राष्ट्रीय रिकार्ड एक मिनट 45.65 सेकेंड का है. कतर के अब्दुल्ला अबुबाकर एक मिनट 46.38 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola