ePaper

#AsianGames : एशियाड रैंकिंग राउंड में दूसरे स्थान पर रही भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाजी टीम

Updated at : 22 Aug 2018 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
#AsianGames : एशियाड रैंकिंग राउंड में दूसरे स्थान पर रही भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाजी टीम

जकार्ता : भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाजी टीम एशियाई खेलों के रैंकिंग राउंड में दक्षिण कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी. भारत पहले राउंड में बाई मिलने के बाद पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका था, लेकिन बुधवार के राउंड से टीमों की रैंकिंग के आधार पर ड्रॉ […]

विज्ञापन

जकार्ता : भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाजी टीम एशियाई खेलों के रैंकिंग राउंड में दक्षिण कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी. भारत पहले राउंड में बाई मिलने के बाद पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका था, लेकिन बुधवार के राउंड से टीमों की रैंकिंग के आधार पर ड्रॉ में उसका स्थान तय हुआ.

व्यक्तिगत रैंकिंग में ज्योति सुरेका वेन्नम ने दूसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने 706 अंक हासिल किये, जो चीनी ताइपे की यिनसुहान चेन से केवल एक अंक कम था. मुस्कान किरण ने 691 अंकों के साथ नौवां, मधुमिता कुमारी ने 689 के साथ 11वां और पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली तृषा देब ने 683 अंकों के साथ 19वां स्थान हासिल किया.

भारतीय टीम ने कुल 2085 अंक हासिल किये, जबकि दक्षिण कोरिया ने 2105 अंकों के साथ एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाया. मौजूदा खेलों में कम्पाउंड स्पर्धा में केवल टीम मेडल दियेजायेंगे. व्यक्तिगत स्पर्धा खत्म कर दी गयी है. क्वार्टर फाइनल रविवार को खेला जायेगा.

भारत के कम्पाउंड कोच जीवनजोत सिंह तेजा ने कहा, ‘हम स्पर्धा से पहले तय करेंगे कि टीम स्पर्धा में कौन खिलाड़ी खेलेंगे. यह काफी करीबी मुकाबला था. हमारा दिन अच्छा रहा. परिस्थितियां अच्छी थीं. हालांकि, थोड़ी गर्मी थी.’

उन्होंने कहा, ‘हमारे तीरंदाज लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं. इंचियोन (2014 के एशियाई खेल) में प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा. हमने विभिन्न विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया. हम कम्पाउंड में निश्चित रूप से पदक के दावेदार हैं.’

पुरुषों की कम्पाउंड रैंकिंग भी आज ही तय की जायेगी. महिला रिकर्व टीम ने मंगलवार को सातवें, जबकि पुरुष टीम ने आठवें स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई किया. व्यक्तिगत रिकर्व में 17वें स्थान पर रहते हुए भारतीय खिलाड़ियों में दीपिका कुमारी ने सबसे अच्छी रैंकिंग हासिल की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola