28 साल में पहली बार हारी भारतीय कबड्डी टीम, दक्षिण कोरिया ने किया बड़ा उलटफेर

जकार्ता : दक्षिण कोरिया ने एशियाई खेलों की पुरुष कबड्डी स्पर्धा में सोमवार को बड़ा उलटफेर करते हुए ग्रुप ए के मैच में सात बार के स्वर्ण पदक विजेता भारत को हरा दिया. यह एशियाई खेलों में 28 वर्षों में भारत की पहली हार है. चार साल पहले इंचियोन खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली […]
जकार्ता : दक्षिण कोरिया ने एशियाई खेलों की पुरुष कबड्डी स्पर्धा में सोमवार को बड़ा उलटफेर करते हुए ग्रुप ए के मैच में सात बार के स्वर्ण पदक विजेता भारत को हरा दिया. यह एशियाई खेलों में 28 वर्षों में भारत की पहली हार है.
चार साल पहले इंचियोन खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली दक्षिण कोरिया की टीम ने भारत को 24-23 के मामूली अंतर से हराया. भारत अब ग्रुप ए के अपने अंतिम मुकाबले में थाइलैंड से भिड़ेगा.
इससे पहले भारत ने कल बांग्लादेश को 50-21 से और श्रीलंका को 44-28 से हराया था. महिला वर्ग में भारत ने अपराजेय क्रम बनाए रखते हुए अपने दूसरे ग्रुप मैच में थाइलैंड को हराया.
दो बार की चैंपियन टीम ने शुरुआत से ही वर्चस्व बनाये रखा और आखिर में एक आसान जीत हासिल की. महिला टीम अब कल श्रीलंका और फिर इंडोनेशिया से भिड़ेगी. उसने सोमवार अपने पहले मैच में जापान को 43-12 से हराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




