ePaper

#Swimming : भारत के श्रीहरि नटराज और साजन कुमार एशियन गेम्स के फाइनल में

Updated at : 19 Aug 2018 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
#Swimming : भारत के श्रीहरि नटराज और साजन कुमार एशियन गेम्स के फाइनल में

जकार्ता: भारतीय तैराकों श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने रविवार को यहां 18वें एशियाई खेलों की क्रमश: 100 मीटर पुरुष बैकस्ट्रोक और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बनायी. छठी लेन से शुरुआत करने वाले नटराज अपनी हीट में 55.86 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहे. इसे भी पढ़ें : #wrestling […]

विज्ञापन

जकार्ता: भारतीय तैराकों श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने रविवार को यहां 18वें एशियाई खेलों की क्रमश: 100 मीटर पुरुष बैकस्ट्रोक और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बनायी. छठी लेन से शुरुआत करने वाले नटराज अपनी हीट में 55.86 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहे.

इसे भी पढ़ें : #wrestling : बजरंग पूनिया एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में, सुशील कुमार हारे

उनके हमवतन अरविंद मानी दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन अगले दौर में जगह बनाने में विफल रहे. प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई में एक मिनट 58.12 सेकेंड के समय के साथ फाइनल में जगह बनायी. वह जापान के नाओ होरोमुरा से 0.06 सेकेंड पीछे रहे.

इसे भी पढ़ें : रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला ने कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोला

भारत के सौरभ सांगवेकर हालांकि एक मिनट 54.87 सेकेंड के समय के साथ 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा से बाहर हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola