रामकुमार रामनाथन कैरियर की सर्वश्रेष्ठ एटीपी रैंकिंग पर

Updated at : 23 Jul 2018 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन कैरियर की सर्वश्रेष्ठ एटीपी रैंकिंग पर

नयी दिल्ली : न्यूपोर्ट में हाल आफ फेम ओपन टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचे भारत के रामकुमार रामनाथन 46 पायदान की छलांग लगाकर ताजा एटीपी रैंकिंग में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 115वें स्थान पर पहुंच गए. रामनाथन को कल फाइनल में अमेरिका के स्टीव जानसन ने हराया लेकिन पिछले सात साल में वह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : न्यूपोर्ट में हाल आफ फेम ओपन टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचे भारत के रामकुमार रामनाथन 46 पायदान की छलांग लगाकर ताजा एटीपी रैंकिंग में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 115वें स्थान पर पहुंच गए.

रामनाथन को कल फाइनल में अमेरिका के स्टीव जानसन ने हराया लेकिन पिछले सात साल में वह एटीपी टूर के किसी टूर्नामेंट के एकल फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने. उनसे पहले 2011 में सोमदेव देववर्मन जोहानिसबर्ग में फाइनल तक पहुंचे थे जिसमें उन्हें केविन एंडरसन ने हराया था.

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में प्रज्ञेश गुणेश्वरन दो पायदान गिरकर 186वें स्थान पर है जबकि सुमति नागल एक पायदान चढ़कर 269वें स्थान पर हैं. पुरुष युगल रैकिंग में रोहन बोपन्ना 27वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि दिविज शरण दो पायदान गिरकर 38वें स्थान पर हैं. न्यूपोर्ट में वापसी के बाद क्वार्टर फाइनल में हारे लिएंडर पेस पांच पायदान गिरकर 80वें स्थान पर है.

भारत के सात खिलाड़ी शीर्ष सौ में है जिनमें पूरव राजा 83वें (माइनस दो) ,जीवन नेदुंचेझियान 87वें (प्लस चार) , विष्णु बालाजी 96वें (प्लस तीन) और विष्णु वर्धन 98वें (माइनस छह) शामिल हैं. डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में अंकिता रैना 13 पायदान चढ़कर 201वें और करमन कौर थांडी नौ पायदान चढ़कर 216वें स्थान पर हैं.

युगल रैंकिंग में फिलहाल टेनिस से दूर सानिया मिर्जा सात पायदान खिसककर 37वें स्थान पर है. प्रार्थना थोम्बरे 24 पायदान चढ़कर 134वें स्थान पर आ गई है. अंकिता नौ पायदान चढकर 172वें और करमन एक पायदान चढ़कर 284वें स्थान पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola