एटीपी रैंकिंग में जोकोविच ने की टॉप 10 में वापसी, विंबलडन जीत का मिला तोहफा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2018 6:47 PM
लंदन : सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच चौथी विंबलडन जीत की बदौलत जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी करने में सफल रहे. केविन एंडरसन को 6-2, 6-2, 7-6 (7-3) से हराकर चौथा विंबलडन पुरुष एकल खिताब जीतने वाले जोकोविच ने 11 पायदान की छलांग लगायी जिससे वह रैंकिंग में 10 वें स्थान पर […]
लंदन : सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच चौथी विंबलडन जीत की बदौलत जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी करने में सफल रहे. केविन एंडरसन को 6-2, 6-2, 7-6 (7-3) से हराकर चौथा विंबलडन पुरुष एकल खिताब जीतने वाले जोकोविच ने 11 पायदान की छलांग लगायी जिससे वह रैंकिंग में 10 वें स्थान पर पहुंच गये.
इससे वह आठ महीने तक शीर्ष 10 से बाहर रहे. दक्षिण अफ्रीका के एंडरसन तीन पायदान की छलांग से रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गये. जोकोविच पिछली बार अक्तूबर 2017 में शीर्ष 10 में शामिल थे.स्पेन के राफेल नडाल (9310 अंक) तालिका में शीर्ष पर कायम हैं और उन्होंने दूसरे नंबर के रोजर फेडरर (7080) से अंतर बढ़ा लिया है जिन्हें एंडरसन (4655) ने मैराथन क्वार्टरफाइनल में हराकर बाहर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










