भारतीय महिला हॉकी टीम को स्पेन ने 1-4 से हराया

Published at :17 Jun 2018 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम को स्पेन ने 1-4 से हराया

मैड्रिड : भारतीय महिला हॉकी टीम को मेजबान स्पेन से चौथे मुकाबले में 1-4 की शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे वह पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है. स्पेन के लिये लोला रेरा ने शानदार फार्म जारी रखते हुए 10वें और 34वें मिनट में दो गोल दागे जबकि अन्य दो गोल […]

विज्ञापन

मैड्रिड : भारतीय महिला हॉकी टीम को मेजबान स्पेन से चौथे मुकाबले में 1-4 की शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे वह पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है.

स्पेन के लिये लोला रेरा ने शानदार फार्म जारी रखते हुए 10वें और 34वें मिनट में दो गोल दागे जबकि अन्य दो गोल लुसिया जिमेनेज ने 19वें और कारमन कानो ने 37वें मिनट में किये. भारत की ओर से एकमात्र गोल उदिता ने 22वें मिनट में किया.

स्पेन ने भारत को शुरुआती मैच में 3-0 से हराया था जबकि दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। लेकिन मेहमान टीम ने वापसी करते हुए तीसरे मैच में 3-2 से जीत दर्ज की लेकिन शनिवार को उसे इस चौथे मैच में पराजय का मुंह देखना पड़ा.

स्पेन ने भारत पर दबाव बनाते हुए पहले पांच मिनट में ही दो पेनल्टी कार्नर हासिल कर लिये थे. लेकिन भारतीय टीम ने दोनों प्रयासों को विफल कर दिया. स्पेन की टीम शुरुआती 20 मिनट में काफी आक्रामक दिखी जिससे उसने दो गोल दाग दिये. शुरुआती झटकों के बाद भारत ने मेजबान टीम पर दबाव बनाना शुरू किया.

मेहमान ने अपने डिफेंस पर ध्यान लगाया और इसका उन्हें फल 22वें मिनट में उदिता के गोल से मिला. जिन्होंने शानदार फील्ड गोल दागा. तीसरे क्वार्टर में स्पेन ने आक्रामकता बरती और अपनी बढ़त बढ़ा ली. उन्होंने तीसरा गोल 34वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर हासिल किया.

तीन मिनट बाद यह बढ़त 4-1 हो गयी. अंतिम क्वार्टर में भारत ने कुछ हमले बोले लेकिन स्पेन की खिलाड़ियों ने सुनिश्चित किया कि ये सफल न हों. दोनों टीम सोमवार को अपना पांचवां और अंतिम मैच खेलेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola