भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन से दूसरा मैच 1-1 से ड्रा खेला

मैड्रिड : अनूपा बार्ला के आखिरी क्षणों में किये गये गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन को पांच मैचों की शृंखला के दूसरे मैच में यहां 1-1 से बराबरी पर रोका. पहले मैच में 0-3 से पराजय झेलने के बाद भारत ने अच्छी वापसी की तथा आखिर के दो क्वार्टर में […]
मैड्रिड : अनूपा बार्ला के आखिरी क्षणों में किये गये गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन को पांच मैचों की शृंखला के दूसरे मैच में यहां 1-1 से बराबरी पर रोका.
पहले मैच में 0-3 से पराजय झेलने के बाद भारत ने अच्छी वापसी की तथा आखिर के दो क्वार्टर में बेहतर प्रदर्शन करके मैच ड्रॉ कराया. स्पेन ने पहले दो क्वार्टर में दबदबा बनाये रखा था. स्पेन की तरफ से बर्टा बोनास्त्रे ने 14वें मिनट में पहला गोल किया.
इसके बाद उसने लंबे समय तक बढ़त बनाये रखी. अनूपा बार्ला ने 54वें मिनट में भारत के लिये गोल दागा जिससे मैच बराबरी पर छूटा. भारतीय टीम के पास अंतिम क्षणों में विजयी गोल करने का भी मौका था लेकिन स्पेन की गोलकीपर मारिया रुइज ने उसके प्रयासों को नाकाम कर दिया. पांच मैचों की शृंखला का तीसरा मैच शुक्रवार को खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




