फ्रेंच ओपन : हालेप क्वार्टर फाइनल में, वोजनियाकी बाहर

Published at :04 Jun 2018 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
फ्रेंच ओपन : हालेप क्वार्टर फाइनल में, वोजनियाकी बाहर

पेरिस : दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप ने एकतरफा मुकाबले में सीधे सेटों में जीत के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिन वोजनियाकी उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. फ्रेंच ओपन 2014 और 2017 की उप विजेता […]

विज्ञापन

पेरिस : दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप ने एकतरफा मुकाबले में सीधे सेटों में जीत के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिन वोजनियाकी उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

फ्रेंच ओपन 2014 और 2017 की उप विजेता हालेप ने बेल्जियम की 16वीं वरीय एलिस मर्टेन्स को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हराकर तीसरा बार रोलां गैरो में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. हालेप ने यह मुकाबला सिर्फ 59 मिनट में जीता जिसमें दूसरा सेट उन्होंने सिर्फ 22 मिनट में अपने नाम किया.

रोमानिया की हालेप ने जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची एलिस की सर्विस छह बार तोड़ी। शीर्ष वरीय हालेप सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जर्मनी की 12वीं वरीय एंजेलिक कर्बर और सातवीं वरीय फ्रांच की कैरोलिन गार्सिया के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी.

दूसरी तरफ वोजनियाकी दुनिया की 14वीं वरीय रूस की दारिया कसात्किना के खिलाफ सीधे सेटों में 6-7, 3-6 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई. दारिया ने अपने करियर में पहली बार रोलां गैरो में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

रविवार को दूसरा सेट जब 3-3 से बराबर था तो खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा और आज दारिया ने लगातार तीन गेम जीतकर अंतिम आठ में प्रवेश किया. दारिया क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस से भिड़ेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola