रैंको पोपोविच ने एफसी पुणे सिटी का कोच पद छोड़ा

पुणे : इंडियन सुपर लीग की फ्रेंचाइजी एफसी पुणे सिटी के मुख्य कोच रैंको पोपोविच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस सर्बियाई कोच के नेतृत्व में पुणे की टीम 2017-18 के सत्र में सेमीफाइनल में पहुंची थी. क्लब ने पोपोविच के कोच पद छोड़ने के फैसले की घोषणा आज जारी प्रेस विज्ञप्ति […]
पुणे : इंडियन सुपर लीग की फ्रेंचाइजी एफसी पुणे सिटी के मुख्य कोच रैंको पोपोविच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस सर्बियाई कोच के नेतृत्व में पुणे की टीम 2017-18 के सत्र में सेमीफाइनल में पहुंची थी. क्लब ने पोपोविच के कोच पद छोड़ने के फैसले की घोषणा आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में की है.
रीयाल जारागोजा और बुरिरैम यूनाईटेड एफसी के पूर्व कोच पोपोविच सितंबर 2017 में एफसी पुणे सिटी से जुड़े थे और उन्होंने आते ही अपना प्रभाव छोड़ा तथा टीम को आईएसएल के अंतिम चार में पहुंचाया. पोपोविच ने कहा, ‘अलग होने का यह फैसला मेरे लिए सबसे मुश्किल निर्णयों में से एक रहा. प्रबंधन के पेशेवरपन और प्रशंसकों के समर्थन से यहां मेरा काम यादगार बन गया. मैं क्लब को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.’ एफसी पुणे सिटी के सीईओ गौरव मोदवेल ने कहा कि नये कोच की घोषणा उचित समय पर की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




