नडाल फ्रेंच ओपन से पहले बने नंबर एक, जोकोविच शीर्ष 20 से बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2018 7:11 PM
पेरिस : राफेल नडाल ने रोम मास्टर्स का खिताब जीतकर सोमवार को जारी एटीपी विश्व टेनिस रैंकिंग में फिर से नंबर एक स्थान हासिल कर लिया. इस जीत से नडाल ने रोजर फेडरर को नंबर एक स्थान से हटाया जो इस साल क्लेकोर्ट सत्र में हिस्सा नहीं ले रहे हैं. फेडरर पिछले सप्ताह ही नंबर […]
पेरिस : राफेल नडाल ने रोम मास्टर्स का खिताब जीतकर सोमवार को जारी एटीपी विश्व टेनिस रैंकिंग में फिर से नंबर एक स्थान हासिल कर लिया. इस जीत से नडाल ने रोजर फेडरर को नंबर एक स्थान से हटाया जो इस साल क्लेकोर्ट सत्र में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.
फेडरर पिछले सप्ताह ही नंबर एक बने थे. विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की रैंकिंग में गिरावट जारी है। वह चार पायदान नीचे 22 वें स्थान पर खिसक गये हैं.
इसे भी पढ़ें…
नडाल ने आठवीं बार रोम मास्टर्स का खिताब जीता
एटीपी रैकिंग में स्पेन के नडाल और स्विट्जरलैंड के फेडरर के बाद जर्मनी अलेक्सांद्र ज्वेरेव , क्रोएशिया के मारिन सिलिच , बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव , अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो , दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन , आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम , बेल्जियम के डेविड गोफिन और अमेरिका के जान इसनर का नंबर आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










