ePaper

साइना की अगुआई में भारत ने उबेर कप में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया

Updated at : 21 May 2018 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
साइना की अगुआई में भारत ने उबेर कप में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया

बैंकॉक : साइना नेहवाल की अगुआई में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने उबेर कप के ग्रुप ए में अपने दूसरे मैच में सोमवार को यहां कमजोर ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 की दमदार जीत दर्ज की. पहले मैच में कनाडा से 1-4 से हारने के बाद साइना और साथी खिलाड़ियों ने अच्छी वापसी की तथा पहले महिला […]

विज्ञापन

बैंकॉक : साइना नेहवाल की अगुआई में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने उबेर कप के ग्रुप ए में अपने दूसरे मैच में सोमवार को यहां कमजोर ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 की दमदार जीत दर्ज की.

पहले मैच में कनाडा से 1-4 से हारने के बाद साइना और साथी खिलाड़ियों ने अच्छी वापसी की तथा पहले महिला युगल के अलावा सभी मैच जीते. विश्व में दसवें नंबर की साइना ने सुआन यु वेंडी चेन को 35 मिनट में 21-14, 21-19 से हराकर भारत को 1-0 से बढ़त दिलायी.

मेघना जक्कामपुडी और पूर्विशा एस राम की जोड़ी हालांकि ग्रोन्या सोमरविले और रेनुगा वीरान से 13-21, 16-21 से हार गयी. इसके बाद 16 वर्षीय वैष्णवी रेड्डी जक्का ने जेनिफर टैम को 21-17, 21-13 से हराकर भारत को फिर से वापसी की. संयोगिता घोरपाड़े और प्राजक्ता सावंत ने दूसरे युगल मैच में लुईसा मा और एन लईस स्ली को 21-19, 21-11 से हराकर भारत को 3-1 से अजेय बढ़त दिलायी.

गोवा की 19 वर्षीय अरुणा प्रभुदेसाई ने इसके बाद जेसिली फुंग को केवल 18 मिनट में 21-6, 21-7 से करारी शिकस्त दी. भारत नाकआउट के लिये क्वालीफाई कर पाता है या नहीं , यह बुधवार को जापान के खिलाफ होने वाले उसके मुकाबले के बाद ही तय हो पाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola