नडाल ने आठवीं बार रोम मास्टर्स का खिताब जीता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2018 3:23 PM
रोम : राफेल नडाल ने बीच में कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद अलेक्सांद्र ज्वेरेव को हराकर आठवीं बार रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. नडाल ने तीन सेट तक चले इस मैच में 6-1, 1-6, 6-3 से जीत दर्ज की. नडाल ने पहला सेट आसानी से जीत लिया लेकिन पिछले […]
रोम : राफेल नडाल ने बीच में कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद अलेक्सांद्र ज्वेरेव को हराकर आठवीं बार रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. नडाल ने तीन सेट तक चले इस मैच में 6-1, 1-6, 6-3 से जीत दर्ज की.
नडाल ने पहला सेट आसानी से जीत लिया लेकिन पिछले चैंपियन ज्वेरेव ने इसके बाद अगले 11 में नौ गेम जीतकर दूसरा सेट अपने नाम कर दिया. निर्णायक सेट में भी ज्वेरेव एक समय 3-1 से आगे चल रहे थे। इसके बाद बारिश के कारण काफी देर तक खेल रुका रहा. नडाल ने मैच फिर से शुरू होने पर ज्वेरेव को कोई मौका नहीं दिया और लगातार पांच अंक जीतकर खिताब अपने नाम किया.
फ्रेंच ओपन से पहले नडाल के लिये यह जीत महत्वपूर्ण है. इससे वह फिर से विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बन गये हैं. पिछले सप्ताह नडाल के मैड्रिड मास्टर्स में डोमिनिक थीम से हारने के बाद रोजर फेडरर नंबर एक बन गये थे.
नडाल ने इस तरह से क्ले कोर्ट परे खेले गये पिछले चार टूर्नामेंट में से तीन में जीत दर्ज की है. अब वह फ्रेंच ओपन में 11वें खिताब के लिये अपनी दावेदारी पेश करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










