वीनस से हारकर सेरेना इंडियन वेल्स से बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2018 3:38 PM
इंडियन वेल्स : बच्चे को जन्म देने के 15 महीने बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी की कोशिश में जुटी सेरेना विलियम्स अपनी बड़ी बहन वीनस से 6-3, 6-4 से हारकर इंडियन वेल्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई. दसवीं वरीयता प्राप्त वीनस अब चौथे दौर में पहुंच गई जहां उसका सामना अनास्तासिया सेवास्तोवा या 12वीं वरीयता […]
इंडियन वेल्स : बच्चे को जन्म देने के 15 महीने बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी की कोशिश में जुटी सेरेना विलियम्स अपनी बड़ी बहन वीनस से 6-3, 6-4 से हारकर इंडियन वेल्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
दसवीं वरीयता प्राप्त वीनस अब चौथे दौर में पहुंच गई जहां उसका सामना अनास्तासिया सेवास्तोवा या 12वीं वरीयता प्राप्त जूलिया जार्जेस से होगा. दोनों बहनों के बीच ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2017 के बाद यह पहला मुकाबला था. ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद सेरेना गर्भवती होने के कारण टेनिस से दूर थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










