अजलन शाह हॉकी टूर्नामेंट : शुरुआती मैच में अर्जेंटीना से हारा भारत

इपोह (मलेशिया) : भारत को यहां 27वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना से 2-3 से हार मिली. स्टार ड्रैग फ्लिकर गोंजालो पिलाट ने अर्जेंटीना के लिये 13वें, 23वें और 33वें मिनट में गोल कर हैट्रिक की जबकि अमित रोहिदास ने भारत की ओर से दो पेनल्टी कार्नर […]
इपोह (मलेशिया) : भारत को यहां 27वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना से 2-3 से हार मिली. स्टार ड्रैग फ्लिकर गोंजालो पिलाट ने अर्जेंटीना के लिये 13वें, 23वें और 33वें मिनट में गोल कर हैट्रिक की जबकि अमित रोहिदास ने भारत की ओर से दो पेनल्टी कार्नर को 24वें और 32वें मिनट में गोल में तब्दील किया.
भारी बारिश के कारण चौथे क्वार्टर में खेल रोक दिया गया।. खेल शुरू होने के बाद भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों की हो गयी, हालांकि अंत में तलविंदर सिंह भारत के लिये बराबरी हासिल करने वाला गोल करने से चूक गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




